मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के 01 नंवबर को सफलतापूर्वक01 वर्ष होने पर शहर के महारानी वार्ड प्रथम वर्षगांठ गरिमामय रूप से मनाया गया
जगदलपुर। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे महापौर श्रीमती सफीरा साहू सम्मलित होकर योजना की जानकारी दिया।जिसमे अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू ,एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव,पार्षद ललिता राव ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के संबंध मे बताते महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शहर व प्रदेश मे सफलता पूर्वक एक साल पूरा करने का र्कीतिमान रचकर देश मे अपना नाम हासिल किया है। इस योजना से लाखों लोगों को लाभ मिला, हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशा अनुरूप शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।जिसके लिए हमारे मुख्यमंत्री, नगरीय निकाय मंत्रीव पूरी टीम का साधुवाद देना चाहती हूं।मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना मे सफलतम एक वर्ष मे शहर के 48 वार्डो मे 1106 स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमे58218 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।46744 लोगों को दवा वितरण ,12673 लोगों का लैब परीक्षण करने के साथ30854 लोगों का श्रम विभाग मे पंजीयन किया गया।साथ ही मोबाइल यूनिट मे शासकीय स्कूलों व आगनबाडी केंद्रो मे भी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने आगे बताते हुये कहा हमारे शासन कि
महत्ती योजना का विगत01 नंवबर2020 को छत्तीसगढ़ मे शुभारंभ मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया गया था।कोरोना के विकट परिस्थितियों मे मे मोबाइल यूनिट के माध्यम से वार्डों मे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,जिसके लिए स्वास्थ्य टीम को साधुवाद ,हमारे मुख्यमंत्री जी की सोच कि लोग हास्पिटल जाने मे दिक्कत होती थी जिसपर ध्यान देते हुये इस योजना का शुभारंभ किया गया जिसका लाभ लाखों लोगों को मिला।इस मोबाइल यूनिट मे लोगों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा से लैस रखा गया है।
अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू ने कहा शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का एक वर्ष का सफलता पूर्वक पूरा करने का श्रेय हमारे मुख्यमंत्री जी व स्वास्थ्य मंत्री को जाता है।इस योजना मे लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला।वार्डो मे धर जाकर मोबाइल यूनिट के माध्यम से लोगों का ईलाज हुआ। वही आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के एक वर्ष के विषय मे विस्तार से जानकारी देते मंच संचालन किया।
इस गरिमामय कार्यक्रम मे महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,अध्यक्ष कविता साहू ने मोबाइल यूनिट मे स्वास्थ्य जांच कराया, साथ ही महापौर व अतिथियों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के मोबाइल यूनिट के डाक्टर, नर्स व स्टाफ का फूलमाला के साथ स्वागत करते सभी को प्राशसिति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पीडी बस्तिया,अभिनव तिवारी, संदीप, भोला पटेल व अन्य स्टाफ व वार्डवासी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment