मुख्यमंत्री जी ने पत्रकार भवन में पत्रकारों को सौगात दी
जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जगदलपुर दौरे के अंतिम चरण में पत्रकार भवन में पत्रकारों से रुबरु हुये उनके साथ मंत्री कवासी लामा, सांसद दीपक बैज, राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेता, विधायक रेख चंद जैन, चंदन कश्यप, विक्रम मंडावी,राजमन बैंजाम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के अतिरिक्त कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल तथा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे।
पत्रकार संघ के सचिव सतीश तिवारी ने मुख्यमंत्री व समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए पत्रकार संघ को आबंटित भूमि को एक रुपये की दर पर प्रब्याजि तथा भूभाटक की दर निर्धारित करने की मांग की जिसे उनके द्वारा कैबिनेट से स्वीकृत कराने की घोषणा की, तथा पत्रकारों के लिए आवास की मांग अध्यक्ष एस. करीमुद्दीन के द्वारा की जिस पर उन्होंने कलेक्टर बस्तर को आवश्यक निर्देश दिए तथा पत्रकार भवन को नये सिरे से बनाने की घोषणा की, मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा से समस्त पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है एस. करीमुद्दीन, अध्यक्ष, बस्तर जिला पत्रकार संघ।
Comments
Post a Comment