शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार की सुबह गिरोला स्थित हिंगलाज मंदिर में माता हिंगलाजीन से संबंधित किताब हिंगलाज महिमा का विमोचन मंदिर के प्रधान पुजारी व बस्तर विधायकबस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने किया
बकावंड / गिरोला।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह किताब युवा पीढ़ी को मां हिंगलाजिन की महिमा के साथ क्षेत्र के स्थानीय देवी देवताओं के पर्व और वार्षिक जात्रा तथा समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराने में कारगर साबित होगी। पुस्तक विमोचन के समय मां हिंगलाज मंदिर समिति गिरोला के पदाधिकारी सेवादार तथा जैतगिरी क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
देश के इंक्वान शक्तिपीठों में प्रथम मां हिंगलाजिन शक्तिपीठ पाकिस्तान अधिकृत* *बलूचिस्तान में हिंगोल नदी किनारे हैं बस्तर में माता हिंगलाज का प्रादुर्भाव लगभग 600 वर्ष पूर्व माना जाता है ज्ञात जानकारी के अनुसार बस्तर में 120 से अधिक माता हिंगलाजिन मंदिर है इनमें बेड़ागांव और गिरोला मंदिर को प्रमुख माना जाता है।
बस्तर विधायक ने कहा कि माता हिंगलाजिन तथा उनसे जुड़ी कथाएं क्षेत्र के देवी देवताओं और गिलौला क्षेत्र की विशेषताओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार हेमंत का सर द्वारा हिंगलाज महिमा पुस्तक का लेखन किया गया है इस पुस्तक का विमोचन शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर गुरुवार सुबह मां हिंगलाजिन माता मंदिर गिरोला में किया गया।
जिसमें मौजूद रहे जिला महामंत्री अनिल पांडे, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल,वरिष्ठगण, सुमित्रा बघेल, संयुक्त उपसंचालक श्रीमती मधु वर्मा,राजेश कुमार, पुजारी लोकनाथ बघेल,धरम सिंह ठाकुर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment