नगर पालिक निगम के तहत गत वर्ष की तरह इस दीपावली पर्व मे महिला स्व सहायता के महिला दीदीयों द्वारा गोबर से तैयार दीये बिकेंगे शहर के बाजारों मे
जगदलपुर।
गोधन न्याय योजना के तहत निगम के मणिकंचन केंद्रो (एस आर एल एम) सेंटर मे हमारे स्वच्छता दीदीयों के द्वारा गोबर से आकर्षक दीये तैयार किया गया है।जो दीपावली के पूर्व स्थानीय बाजार मे उपलब्ध हो जायेंगे।
महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया हमारे सेंटरों मे हमारे स्वचछता दीदीयों के दीये तैयार करने के साथ आकर्षक स्वरूप देने के लिये रंगरोगन करने के साथ कलाकृतियां उकेर रही है। हमारे दीदीया इस वर्ष दीये बनाने मे तेजी से कार्य कर रही है।जिससे समय पर दीये बाजार मे बिकने के लिये पहुंच सके। महापौर ने कहा गोबर से बने दीये से रोशन करे अपने घर आंगन जिससे पर्यावरण भी शुद्ध रहे।आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ने बताया मणिकंचन केंद्रो मे गोबर से दीये बनाने का कार्य काफी तेजी से चल रहा है । जल्द स्थानीय बाजार मे बिकने के लिये उपलब्ध होगा।

Comments
Post a Comment