बस्तर युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के पहल पर हुई शिक्षक सेवक सँग की मांग पूरी
जगदलपुर।
बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से अपनी सेवा बहाली व नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग को लेकर शिक्षण सेवक संघ बस्तर ने जिला शिक्षा अधिकारी से कुछ दिनों पहले किया था मुलाकात।
पिछले कोरोना काल में स्कूल बंद होने से शिक्षण सेवकों की सेवा समाप्त कर दी गई जिससे स्थानीय युवा जो शिक्षण सेवक के रूप में कार्यरत थे वे पुनः बेरोजगार हो कर आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होकर जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन का चक्कर काट रहे हैं परंतु आज तक शिक्षण सेवकों की मांग पूरी नहीं हुई थी,सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।आज मांग पूरी होने पर शिक्षक सेवक संघ ने हेमंत कश्यप एवं युवा कांग्रेस का आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment