कोमा में चली गई अचानक मासूम बच्ची, चिकित्सको ने बचाई जान
बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम उसरी की रहने वाली थी बच्ची
जगदलपुर।
जगदलपुर मेकाज के शिशु रोग विशेषज्ञ ने 4 वर्ष की मासूम बच्ची जो उपचार के लिए आई हुई थी, अचानक से उसका शुगर लेवल कम होने के बाद कोमा में चली गई, जिसे कड़ी मेहनत के बाद फिर से ठीक करने में सफलता हासिल की।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुरूप साहू ने बताया की बेबी मान्सी 4 साल निवासी उसरी बस्तर डान्गीपारा को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया था, जिसका ब्लड शुगर का लेवल 6 अक्टूबर को 760 मिली प्रति डेसी लिटर तक पहुँच गया, जिसको बाल मधुमेह व डायबिटिक किटो एसीडोसिस जो कि मेडिकल आपातकालीन के रूप में होता है।
डॉक्टरों ने उसे गहन शिशु चिकित्सा पीआईसीयु बच्चा वार्ड डिमरापाल में उपचार प्रारम्भ करके ईलाज किया गया, बच्ची बेहोशी के हालत में (कोमा) में चली गयी थी, ईन्टेसिव ट्रिटमेन्ट व बच्चा वार्ड के चिकित्सकों व स्टॉफ नर्स व अन्य सभी कार्यरत कर्मचारियों के सतत गहन चिकित्सा से बच्ची होश में वापस आ पाई 7 अक्टूबर को बच्ची होश में है व ईन्सुलिन थेरेपी में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रही हैआम तौर पर ब्लड शुगर का लेवल 80 से 120 होता है।
Comments
Post a Comment