छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गरीबों का चावल नहीं दे रही है : किरण देव
जगदलपुर।
जगदलपुर आज गाँधी नगर एवं प्रवीर वार्ड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल राज्य सरकार द्वारा नहीं दिये जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने गाँधीनगर एवं प्रवीर वार्ड के राशन दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो राशन दिया जाना था परंतु विगत 20 माह से छत्तीसगढ़ के 40 लाख से अधिक राशनकॉर्ड धारियों का राशन नहीं दे कर राज्य भर में लगभग 15 सौ करोड़ रुपये का राशन डकार कर घोटाला किया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री निवास मिश्रा ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार 20 माह से आपको मिलने वाला राशन नहीं दे रही है आपका बचा राशन राज्य की कांग्रेस सरकार को देना होगा या चावल का पैसा आपके खाते में डालना होगा।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने गाँधीनगर के वार्डवासियों को कहा कि आप सभी को मिलने वाले चावल को डकार गई भुखेश सरकार जब तक आपको आपके कह का चावल नहीं मिलेगा तब तक हम आप साथ मिलकर लड़ाई लगेंगे।
भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी नरेंद्र पाणिग्राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र से गरीबों के लिए राशन भेज रहे हैं परन्तु राज्य सरकार उनके राशन को डकार कर बड़े पैमाने पर घोटाले कर रही है।
प्रवीर वार्ड में वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे ने कहा कि आप सभी के चावल पर डाका डाल कर आपके हक के 5 किलो चावल नहीं देकर घोटाला कर रही है राज्य की कांग्रेस सरकार गरीबों के निवाला छीनने वाली सरकार है गरीब जनता कभी माफ नहीं करेगी।
नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोहरदत्त तिवारी ने कहा कि गरीबों के हक का चावल देना होगा राज्य सरकार को प्रमिला कपूर ने भी सम्बोधित किया आज हम सभी हितग्राहियों को उनके साथ खड़े होकर सभी वार्डो में धरना प्रदर्शन कर लड़ाई लड़ रहे हैं भाजपा हमेशा जनता के साथ खडी है।
धरना का संचालन गाँधी नगर वार्ड में नगर मंडल मंत्री शशिनाथ पाठक एवं प्रवीर वार्ड में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री योगेश ठाकुर ने किया एवं आभार नगर मंडल मंत्री अतुल सिम्हा ने किया।
इस अवसर पर गाँधी नगर वार्ड में धरना प्रभारी किशोर महावर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप, लक्मन झा, उमेश यादव सदा सोनी, मंजू शीतल, उमा सागर, संतोषी, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष पाल, पार्षद राजपाल कसेर, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रेम सेठिया, योगेश शुक्ला, कार्यालय प्रभारी गणेश काले, संतोष बाजपेयी, कुंदरू नाग, सतीश बाजपेयी, मनोहर कश्यप, गंगोत्री चंद्रवंशी, नरेंद्र नाथ, संतोष पांडे एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment