भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर द्वारा मनाया गया भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस

भाजपा कार्यालय जगदलपुर में मनाया गया

जगदलपुर।

मुख्य वक्ता के रूप में शिव नारायण पांडेय पूर्व पीएससी सदस्य उपस्थित थे।


भाजपा ने मनाया भारतीय जनसंघ स्थापना दिवस

प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के इतिहास से परिचित हो-शिवनारायण पांडे

राष्ट्र की सेवा सर्वप्रथम-किरणदेव

जगदलपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भारतीय जनसंघ स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष पं.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय को याद किया व जनसंघ की स्थापना के विचार मूल्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया व उनका अनुसरण करने प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवनारायण पांडे ने कहा कि  राष्ट्र की सेवा के प्रण के उद्देश्य के साथ जनसंघ की स्थापना की गयी।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के इतिहास से परिचित होना चाहिये।राष्ट्र की सेवा की विचार धारा व ध्येय के साथ कार्यकर्ता आगे बढे़ं। जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना हुई थी।उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तक की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी अलग पहचान रखता है। राष्ट्र सर्वप्रथम का उद्देश्य हम कभी न भूलें। नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोहरदत्त तिवारी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया व आभार प्रदर्शन शशिनाथ पाठक ने किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से बैदूराम कश्यप,कमलचंद्र भंजदेव,वेदप्रकाश पांडे,रजनीश पाणिग्रही,राजेन्द्र बाजपेयी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,अश्विनी सरडे,दंतेश्वर राव,अविनाश श्रीवास्तव,आलोक अवस्थी,आशुतोष पाल,राकेश तिवारी,दिगंबर राव,राजपाल कसेर,निर्मल पाणिग्रही,धनसिंह नायक,मोतीराम बघेल,त्रिवेणी रंधारी,शैलेन्द्र भदौरिया,जयराम दास,मनोज पटेल,अभय दीक्षित,अतुल सिम्हा,प्रकाश झा,संतोष त्रिपाठी,रूपेश जैन,योगेश ठाकुर,राजा यादव,राजेश श्रीवास्तव,,बी जयराम,अजय श्रीवास्तव,गणेश काले,श्रीश मिश्रा,अभिषेक तिवारी,केके द्विवेदी,योगेश शुक्ला,विक्रम सिंह यादव,संतोष बाजपेयी,आनंद झा,सुरेश कश्यप,आशुतोष आचार्य,श्यामसुंदर बघेल,कृष्णनारायण नाग,दिलीप झा,सुप्रियो मुखर्जी,के वेंकटेश्वर राव,अलका सेंगर,सरोज श्रीवास,कृष्णा राय,गीता नाग,किरण सेन,कुसुम परिहार,नीलम यादव,अनिमेष सिंह चौहान,सूरज मिश्रा,राजेश दास,ओमप्रकाश सिंह,प्रेम कुमार यादव आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Comments