आज बस्तर पहुचेंगे सीएम बघेल.. बस्तरवासियो को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

जगदलपुर।

बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को लगभग 230 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान मुरिया दरबार सहित विभिन्न समारोहों में शामिल होंगे। इस दौरान वे बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज, कलागुड़ी, लालबाग में की गई रोशनी की व्यवस्था के साथ ही कई अन्य प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री आसना में स्थित बादल परिसर में आयोजित समारोह में बादल के लोकार्पण सहित 183 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक के 29 कार्यों का लोकार्पण और 45 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक के 15 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इसके तहत श्री बघेल ने लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से बस्तर विश्व विद्यालय जगदलपुर में नव निर्मित एमबीए अध्ययन शाला भवन, 68 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुरंदी में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 95 लाख 35 हजार रूपए की लागत से जगदलपुर विकासखण्ड के पुसपाल में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, 23 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर शहर में मां दन्तेश्वरी मंदिर से एनएमडीसी रेस्ट हाऊस तक 3.52 किलोमीटर लम्बी प्रगति पथ, 43 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत की 25.50 किलोमीटर नानगूर-नेतानार-कोलेंग मार्ग, 14 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से ग्राम-परपा में निर्मित 112 नग जी टाईप पुलिस आवासगृह, 22 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से निर्मित 29 किलोमीटर लंबी दरभा से कटेकल्याण मार्ग, 35 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित 45 किलोमीटर लंबी चित्रकोट बारसूर मार्ग, लगभग 2 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित सात किलोमीटर लंबी एरमुर से कस्तुरपाल मार्ग, लगभग 2 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 किलोमीटर लंबी ला।

Comments