भीषण सड़क हादसे में महिला की हुई दर्दनाक मौत, हादसे में मृतिका का पैर कटकर हुआ अलग
कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट में आज सोमवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ है इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डिलमिली निवासी एक महिला साप्ताहिक बाजार में खरीदी करने के लिए टैक्सी में सवार होकर रायकोट पहुँची थी
जगदलपुर।
महिला जैसे ही टैक्सी बाहर निकली तभी अचानक दंतेवाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार हुंडई आइकॉन कार सीजी 18 जे 8356 ने महिला जबरदस्त ठोकर मार दी ठोकर लगने से महिला का एक पैर शरीर से अलग हो गया वहीं महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हादसे के बाद चालक कार वहीं छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने तत्काल ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला के शव को पीएम के लिए मेकॉज रवाना कर दिया है साथ ही पुलिस कार चालक की पतासाजी में भी जुट गई है।
Comments
Post a Comment