बुधवार को शाम दलपतसागर मे महापौर श्रीमती सफीरा साहू के नेतृत्व मे स्वचछता जागरूकता रैली निकालकर स्वचछ दलपतसागर का संदेश दिया गया
जगदलपुर।
शाम को स्वचछता का संदेश देने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,यशवर्धन राव,योगेंद्र पांडे, ललिता राव ,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, पुलिस विभाग, स्वचछता ब्रांड एंबेसडर व शहर के नागरिकों के साथ रानी घाट से दलपतसागर आईलैंड तक दीप जलाकर पैदल रैली निकालकर लोगों मे स्वचछता का संदेश देने का प्रयास किया गया। दीप जलाकर रैली के माध्यम से महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा दलपतसागर हमारी धरोहर है हम सभी को मिलकर ऐतिहासिक धरोहर को स्वचछ, सुंदर व संरक्षित रखना है ।निगम द्वारा बनाए गये नियमों का पालन करना है। कचरा कही भी नही फेंके,परिसर मे गंदगी ना करे,प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन कर सहयोग करें।
Comments
Post a Comment