लखीमपुर नर संहार के दोषियों को दी जाए फांसी - तरुणा साबे बेदरकर

रामराज का दंभ भरने वाले योगी सरकार में रावणराज व्याप्त, योगी सरकार को बर्खास्त किया जाए - तरुणा साबे बेदरकर

न्यूज़ डेस्क।

आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई द्वारा जगदलपुर के चांदनी चौक में लखीमपुर में हुए किसानों की निर्मम हत्या के विरोध में दिया जलाकर मौन प्रदर्शन किया गया, साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

गौरतलब होकि काले कृषि कानून के खिलाफ किसान लगातार 11 महीने से पूरे देश मे आंदोलन रत हैं और इसी संदर्भ में लखीमपुर उत्तरप्रदेश में लोकतांत्रिक ढंग से किसानों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। उस समय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र के क़ाफ़िले की गाड़ियों से रौंदते हुए किसानों की निर्मम हत्या कर दी जाती है। इस अमानवीय घटना में किसान समेत 8 लोगो की मौत हो गई है।जिसकी आम आदमी पार्टी घोर विरोध करती है।

इस घटना के बाद किसानों से मिलने जाने वाले राज्य सभा सांसद संजय सिंह को मिलने भी नही दिया जाता और अलोकतांत्रिक ढंग से उनको 3 दिन तक गिरफ्तार कर रखा जाता है।

पार्टी की जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस को बताया कि यह तानाशाह सरकार का उदाहरण है कि सरकार के खिलाफ अगर विरोध करोगे तो मार दिए जावोगे, ऐसी तानाशाह सरकार का उनकी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया हैकि उक्त घटना में लिप्त आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को फांसी की सज़ा दी जाए।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार जिस तरह राम राज के जुमले को लेकर सत्ता पर आई है, राम राज तो नही बल्कि पूरे उत्तरप्रदेश में भय डर का माहौल व्याप्त है। कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है, राम राज का लोगों का आस दिलाने वाले योगी सरकार में दरअसल रावण राज चल रहा है। ऐसी सरकार की आम आदमी पार्टी बर्खस्तगी की मांग करती है तथा इस पूरे घटना में आरोपी गृह राज्यमंत्री का बेटा है अतः गृह राज्यमंत्री को भी तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हैं।

जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की दमन कारी नीति बढ़ती जा रही है आज जो सरकार हमारे अन्न दाताओ के साथ ऐसी क्रूरतापूर्ण बर्ताव कर सकती है तो जनता समझ जाएं कि किस प्रकार की कानून व्यवस्था और सरकार चलाई जा रही है अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।

इस विरोध प्रर्दशन के दौरान जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के साथ जिला महिला अध्यक्ष आरती पटनायक, जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह, महिला अध्यक्ष फूलमति कुड़ियाम, यूथ अध्यक्ष रूपनारायण नाग के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments