गोलबाजार व्यवसायिक परिसर का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने भूमि पूजन किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोल बाजार के व्यवसायियों से की चर्चा
मालिकाना हक के लिए दुकानों की रजिस्ट्री करवाने का दिया सुझाव
जगदलपुर।
मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन स्थल पर गोल बाजार के व्यवसाईयों से नए बनने वाले व्यावसायिक परिसर के संबंध में चर्चा की उन्होंने बस्तर संभाग के आयुक्त और जिला कलेक्टर को परिसर निर्माण से प्रभावित दुकानदारों की सूची तैयार करने कहा उन्होंने गोल बाजार में पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों की भी सूची तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि उन्हें भी नए परिसर से लाभान्वित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यहां लोक निर्माण विभाग की दुकानों को जगदलपुर नगर निगम को स्थानांतरित करने कहा इससे व्यापारियों को नए परिसर में दुकानों के आबंटन में सहूलियत होगी।
श्री बघेल ने गोल बाजार के व्यवसाईयों को उन्हें आबंटित की जाने वाली दुकानों की रजिस्ट्री कराने का सुझाव दिया। इससे दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल सकेगा। उन्होंने रजिस्ट्री के लिए बैंक से व्यवसायियों को ऋण दिलाने के लिए जिला प्रशासन को पहल करने के भी निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment