नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा ने सदन की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया
सदन की गरिमा तार-तार संजय पांडे व विक्रम डांगी के बीच आरोपों की बौछार..पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की..
इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष निलंबित... भाजपा ने किया वाकआऊट...
जगदलपुर।
सोमवार को इसमें स्वच्छता सभापति विक्रम डांगी और नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
मामला आगे बढ़ा तो अध्यक्ष कविता साहू दोनों पक्षों को शांत कराने की नाकाम कोशिश करती रही, मामले को बिगड़ते देख अंत में हारकर 10 मिनट के लिए सदन स्थगन का आदेश दे दिया लगा मामला शांत हो गया लेकिन इसके बाद जब सदन शुरू हुई तो महापौर सफिरा साहू समेत सभी कांग्रेसी पार्षद माफी पर अड़ गए। इससे अध्यक्ष भी समर्थन में आए।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने माफी की बात पर शर्त रखी लेकिन अध्यक्ष नि:शर्त माफी पर अड़ी रही अंत में उन्हें नेता प्रतिपक्ष को सामान्य सभा से निलंबित कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने भी कहा मार्शल बुलाए और मुझे बाहर करें कुछ देर बाद सभी भाजपा पार्षद उनकी समर्थन में आए और सामान्य सभा का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर आ गए मालूम हो कि यह सारी घटना नगर निगम के इतिहास में पहली बार हुई इसे लेकर शहर में भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
इस सामान्य सभा कई चीजें पहली बार हुआ। सदन की कार्यवाही देखने भाजपा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे।
ऐसे में कांग्रेसियों ने भी चुटकी ली बहस गर्म होने पर वह यही कहते रहे कि अपनी मौजूदगी और उन्हें दिखाने भाजपा नेता यहां ज्यादा ही सक्रियता दिखा रहे हैं।
Comments
Post a Comment