माता दंतेश्वरी की आराधना में किन्नरों ने निकाली भव्य श्रृंगार यात्रा..



बस्तर दशहरा-2021

जगदलपुर।

सांसद प्रतिनिधि सुशिल मौर्य व मोतीलाल नेहरू वार्ड के पूर्व पार्षद कमल पटवा ने श्रृंगार यात्रा का स्वागत कर लिया आशीर्वाद..

जगदलपुर के किन्नर समाज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के पहले दिन श्रृंगार यात्रा निकाली गई..देर रात बग्गी में सवार सात श्रृंगार किये किन्नरों द्वारा ये यात्रा बहुत ही सादगीपूर्ण निकाली जाती है.. किन्नर समाज गाजे - बाजे,आतिशबाजी व देवी संगीत की धुन पर थिरकते हुए मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचते है..इसके साथ ही शहर के अलग-अलग चौंक चौराहो पर इस श्रृंगार यात्रा का आमजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाता है..इसमें बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिलता है..औऱ ये रश्म हर साल अदा की जाती है...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशिल मौर्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ एवम मोतीलाल नेहरू वार्ड के पूर्व पार्षद कमल पटवा द्वारा नयापारा स्थित ममता वीडियो चौंक पर माता दंतेश्वरी की आराधना में किन्नरों द्वारा निकाली गई इस भव्य श्रृंगार यात्रा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया,साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की...

इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, मोतिलाल नेहरू वार्ड के पूर्व पार्षद कमल पटवा,महेश द्विवेदी, सुरेश माली,रजत जोशी,सुरेश गुप्ता,नीलम कश्यप,सुलो कश्यप,अनुराग महतो,शादाब अहमद,लक्की,हरि एवं वार्डवासी आदि उपस्थित थे।



Comments