सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लखीमपुर खीरी घटना के विरोध निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन..

सुकमा।

सुकमा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को वाहन से रौंदकर निर्मम हत्या करने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सुकमा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी ने कहा कि किसानों के परिजनों को शोक संतप्त में सांत्वना देने हेतु लखीमपुर खीरी जा रही, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी, के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरता पूर्ण अलोकतांत्रिक कार्रवाई का विरोध करते। कांग्रेस पार्टी के द्वारा इस पूरी घटना की कड़ी निंदा करती है एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति के नाम आज सुकमा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह देव, नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments