नगर पालिक निगम सामान्य सभा में व्याप्त कांग्रेसी गुंडागर्दी एवं तानाशाही के खिलाफ में भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा पैदल मार्च किया गया
जगदलपुर।
सोमवार को नगर निगम में हुए सामान्य सभा की बैठक के हंगामे के बाद और सदन की अध्यक्षा कविता साहू द्वारा नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे को निलंबित किए जाने के बाद भाजपा ने नगर निगम महापौर सफिरा साहू के विरुद्ध और निगम में पसरे भ्रष्टाचार को लेकर आज एकदिवसीय सांकेतिक काला दिवस के रूप में मनाया और शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पैदल मार्च भी किया गया।
Comments
Post a Comment