यात्रियों से भरी कृष्णा ट्रेवहल्स की बस में अचानक लगी आग, सो रहे लोगों में हड़कंप...
जगदलपुर/ हैदराबाद।
जगदलपुर से हैदराबाद जा रही कृष्णा ट्रेवहल्स की बस में अचानक आग लग गई। बस यात्रियों से भरी थी, जिसकी वजह से अफ़रा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जल गई।
जानकारी के अनुसार, शार्टसर्किट की वजह से बस में आग लगी हैं। यह पूरी घटना हैदराबाद से 80 किलोमीटर पहले हुई। बता दे कि बस रविवार रात 08:30 को गीदम बस स्टैंड से बस निकली थी। इसका संचालन जगदलपुर से हैदराबाद के लिए होता हैं।
बताया जा रहा हैं कि हैदराबाद से 80 किलोमीटर पहले बस में अचनाक आग लगी। सुबह का समय होने के कारण यात्री सो रहें थे। एकाएक आग लगने से सभी डर गए और अफरा-तफरी मच गई। वही, सभी यात्री को सुरक्षित निकाला गया हैं। साथ ही कुछ यात्री का सामान जलकर खाक हो गया।
Comments
Post a Comment