शहर की स्वचछता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताशहर के तालाबों के संरक्षण व सर्वधन करना हमारा दायित्वशहर को स्वचछ व सुंदर रखने अभियान को लेकर हमेशा बरकरार रखना ही उद्देश्यदीपावली व छठ पूजा के पूर्व शहर व घाटो की सफाई व्यवस्था को दूरस्त करने चलेगा विशेष अभियान सफीरा साहू महापौरमहापौर ने तालाब की सफाई करने स्वयं नाव पर बैठ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

जगदलपुर।

नगर पालिक निगम के तहत आगामी दीपावली व छठ पूजा की तैयारी को लेकर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने अपनी सक्रियता दिखाते अपने निगम अमले के साथ वार्डो,शहर की सफाई, विधुत, नदी ,तालाबों की घाटो की सफाई,व अन्य व्यवस्था को लेकर सजगता के साथ पूरी व्यवस्था पर नजर रखते हुये अधिकारी व कर्मचारियों को पूरे लगन के साथ कार्यों को करने का निर्देश दिया है। आज सुबह महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने गंगामुडा छठ घाट मे चल रहे 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक घाटो की विशेष सफाई अभियान मे पहुंच श्रमदान कर स्वचछता का संदेश दिया।जिसमे महापौर ने स्वंय नाव मे बैठकर पंजा के द्वारा तालाब की सफाई कर स्वचछता का संदेश दिया ,साथ ही महापौर ने गंगामुडा तालाब मे सफाई अभियान मे जनप्रतिनिधियों व नागरिकों,के साथ मिलकर स्वचछता अभियान चलाया। जिसमे सभी ने मिलकर घाट की सफाई कर श्रमदान कर स्वचछता का संदेश दिया। महापौर ने अभियान के दौरान लोगों से अपील करते कहा कि हम अपने विसर्जन सामग्री व अन्य सामग्रियों को तालाब मे ना फेकें, व्यवस्थित रखे ,जिसे आसानी से उठाया जा सके। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयारत है निगम प्रशासन शहर के 48 वार्डो,मुख्य मार्ग, बाजारों व अन्य स्थलों पर लगातार सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वचछ व सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है।महापौर ने कहा स्वच्छता पर किसी प्रकार की कोताही व लापरवाही नही होनी चाहिए।लगातार सफाई को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है साथ ही लगातार वार्डो का दौरा कर शहर की सफाई अभियान पर मानिटरिंग किया जाता है।साथ ही लोगों का भी सहयोग सफाई अभियान पर सहयोग मिल रहा है।

   महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा हम शहर के तालाबों का संरक्षण व संर्वधन ,सफाई व्यवस्था के लिये लगातार कार्य कर रहे है जिसका सफलतम कार्य  दलपत सागर की जलकुंभी सफाई अभियान लगातार चलाकर जलकुंभी की सफाई कराया जा रहा है , जिसका सफलता आज शहरवासियों को स्वचछ दलपतसागर दिख रहा है । सभी के प्रयास से  दलपत सागर का सौदर्यीकरण करने का हमारा संकल्प आज साकार हुआ,जिसका लोकार्पण विगत दिनों हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया गया। शहरवासियों को आज दलपत सागर पूरे नये कलेवर के साथ लोगों को बहुत पंसद आ रहा है।दलपतसागर के नये स्वरूप को देखने लोगों का हूजूम लगा रहता है।दलपतसागर सौदर्यीकरण को शहर के नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी काफी पंसद आ रहा है साथ ही हमने दलपतसागर मे गंदा पानी ना जाये उसके लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रारंभ किया गया, जिससें दलपतसागर मे नाली का गंदा पानी ना जाये। 

        महापौर श्रीमती सफीरा साहू  ने बताया छठ पूजा के पूर्व गंगामुडा तालाब के घाटों की सफाई अभियान लगातार चला कर उसे व्यवस्थित करते विधुत व अन्य व्यवस्था को दूरस्त करते ,धरमपुरा घाट,इद्रावती के महादेव घाट की भी सफाई व्यवस्था को दूरस्त करने निर्देश दिया गया है ।मेरे द्वारा सभी क्षेत्रों का निरीक्षण करने का कार्य किया जायेगा।छठ पूजा के दौरान हमारे छठ व्रत रखने वालों बहनों को असुविधा ना हो पूरा खयाल रखा जायेगा। साथ ही छठ पूजा के पश्चात गंगामुडा तालाब के सौदर्यीकरण करने का कार्य प्रांरभ किया जायेगा।साथ ही शहर के अन्य तालाबों का भी संरक्षण व सर्वधन का कार्य किया जायेगा। हमने शहरवासियों से वादा किया था उसे पूरा किया जायेगा।शहर के लोगों के लिये विस्मरणीय कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान  एम आई सी सदस्यविक्रम सिंह डांगी,राजेश राय  पार्षद ललिता राव ,कमलेश पाठक ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल, विधुशेखर झा,रामनरेश पांडे,डी के पराशर,अजयपाल ,बादशाह, प्रकाश झा ,युवोदय,वार्ड वासी व अन्य उपस्थित थे।


Comments