जगदलपुर शहर में परिवेक्षक कमला गुप्ता व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सीओ पोटाई का महिला कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया और साथ ही जगदलपुर आकांक्षा होटल में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रखा गया

जगदलपुर।

बैठक में मुख्यतः बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता के परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा हुई  मंहगाई के विरोध में महिलाओं को जागरूक करने पर बातचीत की गई महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए  विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सीओ पोटाई ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है जैसे महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,सभापति कविता साहू एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Comments