कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये मोटरसाइकिल को तत्काल ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया गया-टीआई, एमन साहू

जगदलपुर।

जगदलपुर पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी लंबोदर बघेल निवासी लोहंडीगुड़ा  ने उपस्थित आकर लिखित सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 09.10.2021 को प्रार्थी अपना मोटरसाइकिल को राजमहल परिसर में खड़ा करके रथपरिक्रमा दशहरा देखने गया था।

रथ परिक्रमा समाप्त होने के बाद रात्रि 11:00 बजे वापस आकर देखा की मोटरसाइकिल वहाॅ पर खड़ा नहीं था कि सूचना कोतवाली थाने पर प्रार्थी ने  आवेदन देकर दर्ज कराई ,जिस पर तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटरसाइकिल का पता तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक उपनिरीक्षक बी पी जोशी के हमराह आरक्षक भूपेंद्र नेताम टीम गठन करके  तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था।

जो दिनांक 10.10.2021 को संजय मार्केट के  सुनशान जगह पर लावारिस हालात में मोटरसाइकिल खड़ा मिला जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments