आमचो सुघ्घर बस्तर दशहरा थीम को साकार करने नगरपालिक निगम, जगदलपुर द्वारा मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर में आज सुबह 7 बजे स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जो दशहरा समापन तक प्रति दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चलेगा
जगदलपुर।
अभियान में लोगों के उत्साहवर्धन और स्वच्छता संदेश देने स्वयं महापौर श्रीमती सफीरा साहू जी उपस्थित होकर श्रमदान किये।साथ ही महापौर व आयुक्त ने दंतेश्वरी मंदिर के सामने के गैलरी निर्माण व विकास कार्य का निरीक्षण कर जल्द कार्य करने का निर्देश दिया , वही आमाचो सुध्धर दशहरा स्वच्छता अभियान मे पार्षद श्री योगेन्द्र पान्डेय,श्रीमती उर्मिला आचार्य, श्री रामनरेश पान्डेय, श्री डी के परासर, श्री अजयपाल सिंह, श्री अमर झा, श्री विजय पचौरी, युवोदय के स्वयंसेवक, स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। सभी ने श्रमदान कर जगदलपुर के नागरिकों से इस अभियान में प्रति दिन शामिल होने की अपील की।
Comments
Post a Comment