6 अक्टूबर को पथरागुड़ा के काछन गुड़ी में सम्पन्न होगा यह रस्म
जगदलपुर।
जगदलपुर परपा क्षेत्र के बड़े मोरठपाल में रहने वाली 13 वर्षीय अनुराधा इस बार फिर बेल के काटो में झूलकर बस्तर दशहरा मनाने की रस्म को अदा करेगी, वही अनुमति लेने बस्तर महाराज आतिशबाजी के साथ ही राजपरिवार के सदस्यों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, माझी चालकी के साथ आएंगे।
अनुराधा दास ने बताया कि जब वह 6 वर्ष की थी, तब से वह इस रस्म को निभा रही है, आज 13 वर्ष होने के साथ ही वह मोरठपाल के ही पूर्व माध्यमिक शाला बड़े मारेंगा में कक्षा 7 वी की छात्रा है, अनुराधा ने बताया कि वह इस रस्म को निभाने के लिए अपने पिता शिव प्रसाद दास के अलावा अपनी माँ को लेकर आई है, जहाँ एक एक के अंतराल में उपवास रहकर इस रस्म को निभाएगी, यह रस्म शहर के पथरागुड़ा स्थित जेल बाड़ा के पास बने काछन गादी में मनाया जाएगा, जहाँ शहर के अलावा विदेशों से लोग इस रस्म को देखने आते है, वही इस पूरे स्थल को बेरिकेट के साथ ही जवानों की तैनाती किया जाता है।
जहाँ बाद में बस्तर महाराज कमल चंद्र भंजदेव के साथ ही राजपरिवार के साथ माता से अनुमति लेने के लिए आएंगे, जहाँ माता के रूप में अनुराधा बस्तर महाराज की काटो के झूले में झूलकर उन्हें फूल देकर इस रस्म को मनाने की अनुमति देगी।
Comments
Post a Comment