लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में 50 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता
छत्तीसगढ़ में भी केजरीवाल अभियान का मिल रहा प्रतिसाद बढ़ रहा आप का कारवां - तरुणा साबे बेदरकर
न्यूज़ डेस्क।
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लगातार हर ब्लॉकों तक पदाधिकारी पहुँच कर लोगो को अरविंद केजरीवाल के विचारधाराओं से अवगत करा है जिससे प्रभावित होकर अब तीसरे विकल्प के रूप में आप आदमी पार्टी को देखते हुए पार्टी में बड़ी संख्या के साथ सदस्यता ले रहे हैं।
पूर्व प्रत्याशी चित्रकोट विधानसभा दंति पोयम ने सांसद के कामों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज बदरेंगा पंचायत में लोगों को पेयजल की समस्या है ।बोरिंग भी नही है।लोग नाले का पानी पीने पर मजबूर हैं ।चुनाव के समय माननीय सांसद महोदय में इन ग्रामीणों को वादा किया था नाला को बांध कर घर घर पानी सप्लाई करेंगे ।विधायक होते सांसद बन गए खुद के वादे याद नही।बदहाल
सड़कें है शिक्षा व्यवस्था का पता नही स्कूल है पर शिक्षक नहीं है ।देखने के लिए अस्पताल है दवाइयां वँहा नदारत है।
सुखमन अध्यक्ष चित्रकोट ने कहा कि
जनता की पहली पसंद अब अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल बन रहा है ।अब दिल्ली दूर नही 2023 में जरूर झाड़ू चलेगी और लोग बदलाव के लिए तैयार होकर काम के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।
Comments
Post a Comment