यात्री बस की ठोकर से 2 युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा  शर्मा ट्रेवल्स यात्री बस की ठोकर से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई  पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार, गीदम सप्ताहिक बाजार के पास ही विपरीत दिशा से आ रही बाईक को शर्मा ट्रेवल्स की बस ने चपेट में ले लिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौत हो गई दोनों मृतक बोदेनार निवासी बताए जा रहे हैं।

 वहीवही घटना के बाद आक्रोशित भीड़ एकत्रित हो गई थी, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर रास्ते को बहाल कर लिया है वही, दोनों शवों का पंचनामा कर एंबुलेंस बुलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Comments