राज्य सरकार की महत्ती योजना श्री धन्वतरी दवा योजना का शुभारंभ 20 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश मे किया जाएगा
जगदलपुर।
जिसके साथ नगर निगम जगदलपुर मे भी श्री धन्वतरी दवा योजना के मेडिकल स्टोर खोला जा रहा है।महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश मे श्री धन्वतरी सस्ती दवा की मेडिकल स्टोर की शुरुआत20 अक्टूबर से प्रांरभ हो रहा है।हमारे शहर मे दो स्थान मे श्री धन्वतरी दवा दुकान खोला जा रहा है जिसमें लालबाग परेड ग्राउंड के सामने व बैलाकोंठा शापिंग काम्प्लेक्स मे दवा दुकान खोला जा रहा है ,निगम द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।इन दवाई स्टोर मे लोगों को बहुत ही कम दाम मे दवाई मिलने लगेगी।महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री जी की सरकार प्रदेश मे गरीब व वंचित, महिलाओं, बच्चों व सभी वर्गों के लोगों के लिये महत्ती योजनाओं का क्रियान्वयन किया है शासन के योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये प्रभावी कदम उठाया है।इसी कडी मे श्री धन्वतरी जैनेरिक दवा दुकानों की शुरुआत प्रदेश भर मे किया जा रहा है।हमारा प्रयास रहेगा सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से सरकार सब्बो स्वस्थ जम्मो सुग्धर की परिकल्पना को साकार करने मे सफल होगी।
Comments
Post a Comment