अज्ञात चोरों भानपुरी में 15 लाख की चोरी की..
सूने मकान को देखकर अज्ञात चोरों ने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा...
जगदलपुर / भानपुरी।
थाना भानपुरी में छेपडा पारा भानपुरी निवासी अब्बास रजा उर्फ सब्बू के घर से चार लाख की लगभग जेवरात सोना, चांदी व 5 लाख 30 हजार रुपए नगद अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सुनी मकान को देखकरउड़ा ले गए। इसी तरह पीछे के घर में भी थाना भानपुरी की आरक्षक मायाराम के यहां भी सोना चांदी नगद जेवरात सहित चार लाख का चोरी हुआ।
पीड़ित अब्बास रजा शब्बू ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह को भानपुरी से अजमेर शरीफ के लिए गए थे। जब वहां से वापस 6 नवंबर को भानपुरी निवास लौटे तो घर में सामान पूरा बिखरा पड़ा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल थाना भानपुरी में दी गई।
इसी तरह थाना भानपुरी में पदस्थ आरक्षक मायाराम यहां के यहां भी 29 व 30 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात सहित नगद पार किए।
भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने कहा भानपुरी पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात चोरों का पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है चारों तरफ के सीसीटीवी एवं सुराग पता की जा रही है।
Comments
Post a Comment