आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 15 दिवसीय सदस्यता अभियान

जनता हमें तीसरे विकल्प के रूप देख रही है, सदस्यता स्टाल में दिखा जनता का विश्वास - तरुणा साबे बेदरकर जिला अध्यक्ष

न्यूज़ डेस्क।

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी 2021 संगठन वर्ष के रूप में काम कर रही है जिसके तहत पहले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया एवं वर्तमान में पांच चरणों मे विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है जिसके तहत प्रथम चरण 18.09.2021 से गुंडरदेही विधानसभा से शुरू होकर 30.09.2021 को डोंगरगांव विधानसभा में सम्पन्न किया जिसमें लगभग 23 विधानसभा शामिल थे।

इसी दौरान 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से आम आदमी पार्टी बस्तर में सदस्यता अभियान चला रही है जिसमे जगदलपुर विधानसभा में सर्व प्रथान  प्रारंभ किया व आम आदमी पार्टी ने 15 दिवसीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया । जहाँ पहले दिन संजय बाजार में ,दूसरे दिन शहीद पार्क में आम जनता से सदस्यता फार्म भरवा कर सदस्यता प्रारंभ की गई । आम आदमी पार्टी के स्टाल में लोगों ने स्वस्फूर्त होकर काफी संख्या में सदस्यता ली एवं कल 5अक्टूबर को अनुपमा चौक में सदस्यता स्टाल लगाया जायेगा ।इस अभियान मे काफी सख्या में आम जनता ने सदस्यता ली व आनेवाले समय मे आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में खड़ा करने का वादा किया। 

जगदलपुर अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा आम जनता अब कांग्रेस व भाजपा से त्रस्त हो चुकी है एवं तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है जिसमे आम आदमी पार्टी खरी उतरती नजर आरही है उन्होंने कहा जिस प्रकार सदस्यता अभियान के तहत जनता स्वय आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहती है व सदस्यता ले रही है इससे आम आदमी पार्टी पर जनता का विश्वास साफ दिख रहा है।

सदस्यता अभियान के तहत अध्यक्ष शुभम सिंह समेत,ख़िरपति भारती, रूपनारायण नाग,धीरज जैन और गिरधर की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments