छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो गुटों की विवाद के बाद जिला प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र में धारा 144 और कर्फ्यू लगा दिया था

न्यूज़ डेस्क।

लेकिन अब कलेक्टर ने कर्फ्यू के बीच 4 घंटे की ढील दे दी है. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है. जिससे आम लोगों और व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके. हालांकि अभी भी शहर में कर्फ्यू लागू है. दोपहर 2 बजे के बाद किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी।

कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में 144 और कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सेवाएं को छोड़ सभी दुकानें बंद करा गई थी. जिससे शहर में अमन चैन और शांति बनी रहे। शुक्रवार को सभी समाजों के प्रमुख, जिला और पुलिस प्रशासन ने मिलकर शहर में शांति मार्च निकाला. उसके बाद से कलेक्टर रमेश शर्मा ने शहर में लगे कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दे दी है।

जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अब व्यापारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है. लेकिन दुकानों पर अभी ग्राहक नहीं पहुंच रहे है. क्योंकि अभी भी लोगों में भय बना हुआ है. शहर में कर्फ्यू लागू है. किसी को भी दोपहर 2 बजे के बाद घर से निकलने की अनुमति नहीं है।

Comments