समुद्र के बीच रेव पार्टी, शाहरूख खान के बेटे समेत 13 हिरासत में, आर्यन ने कहा - मैं गेस्ट बनकर गया था
न्यूज़ डेस्क।
मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में छापेमारी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक आर्यन ने दावा किया है कि पार्टी में उनके नाम पर कई लोगों को बुलाया गया था पार्टी में क्या होने वाला था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी हालांकि, एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेट आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनके चौट्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे रेव पार्टी में आर्यन की भूमिका साफ हो सके।
एनसीबी की छापेमारी में रेव पार्टी से हिरासत में ली गई तीनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तीनों महिलाओं को रविवार को मुंबई स्थित एनसीबी ऑफिस लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
Comments
Post a Comment