नए नगर पुलिस अधीक्षक ने किया मेन रोड व नया बस स्टैंड का निरीक्षणमेन रोड में खड़ी 12 वाहन चालकों के खिलाफ की कार्यवाही, पैदल ही निकले शहर देखने

जगदलपुर।

जगदलपुर  शहर में नवपदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक के साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी के साथ ही बोधघाट थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ बुधवार की शाम को कोतवाली थाना से पैदल ही शहर निरीक्षक में निकले, जहाँ सड़को के बीचोबीच वाहनों को खड़ा करने से हो रहे जाम को देखते हुए एक दर्जन के लगभग वाहनों से समन शुल्क भी लिया गया।

बताया जा तह ही कि कुछ दिन पहले ही आईपीएस अधिकारी ने नगर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार की शाम को पैदल ही कोतवाली थाना से शहर निरीक्षण पर निकले, जहाँ मेन रोड में पैदल जाने के दौरान कई लोगो के द्वारा अपनी कारो को बेतरतीब रखने व सड़क पर जाम की स्थिति को देखते हुए उन्हें समझाते हुए उनका चालान काटा गया।

 साथ ही पैदल गोल बाजार जाकर वहां की स्थिति को देखने के बाद दुकानदारों के साथ ही वाहन चालकों को जानकारी देने के बाद नया बस स्टैंड पहुँचे, जहाँ बस स्टैंड की स्थिति व वाहनों के बारे में जानकारी लेने के बाद वापस चले गए।

Comments