जगदलपुर, 11 अक्टूबर 2021/विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को देखने के दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को यहां की धार्मिक और बस्तरिया लोक संस्कृति से सराबोर करने के लिए इस वर्ष पहली बार दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष देवी मंडई का आयोजन किया जाएगा - कलेक्टर रजत बंसल

जगदलपुर।

सोमवार की देर शाम इसकी तैयारियों का जायजा लिया विविध जनजातीय संस्कृतियों की भूमि बस्तर की लोक संस्कृति और अध्यात्म पर आधारित यह देवी का आयोजन किया जाएगा इसके अंतर्गत तीन प्रमुख पंडाल बनाये जाएंगे इनमे एक पंडाल में लोक गायन, एक पंडाल में लोक नृत्य और एक पंडाल में लोक कथा का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही बस्तरिया हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों के लिए भी पंडाल बनाये जाएंगे इन पंडालों में धातु शिल्प,  मृदा शिल्प, बांस शिल्प, सीसल शिल्प सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा कलेक्टर  बंसल ने आज दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष स्थित टाउन हॉल परिसर के पास इसके आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा, आवागमन और पार्किंग के संबंध में जरूरी निर्देश दिए, जिससे यहां पहुंचने वाले लोग बिना किसी परेशानी के यहां की लोक संस्कृतियों का आनंद ले सकें।

कलेक्टर ने  आयोजन को निर्बाध रूप से सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु   वाहनों की पार्किंग व्यवस्था  की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए इसके किये उन्होंने संजय मार्केट एवं  हाता ग्राउंड में चार पहिया वाहन तथा दंतेश्वरी मंदिर  के  पास टाऊन क्लब  के पीछे दो पहिया वाहनों की पार्किंग  व्यवस्था सुनिश्चित  करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होने कार्यकम स्थल  में  आकर्षक रोशनी, सुरक्षा के लिए सीसी टीवी आदि  व्यवस्था सुनिश्चित करने  के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने इसके साथ ही बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के प्रस्तावितआगामी  प्रवास को देखते हुए  तैयारियों का जायजा भी लिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मीणा,  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त  प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी  जीआर मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments