आज दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को सुबह 10 बजे महापौर श्रीमती सफीरा साहू, लोक निर्माण विभाग के सभापति श्री यशवर्धन राव, आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल एवं पार्षद श्रीमती बी ललिता राव ने शहर में चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण किया सर्वप्रथम टाउन क्लब के सामने चौपाटी उन्नयन के कार्य का अवलोकन किया
जगदलपुर।
उसके पश्चात बस्तर आर्ट गैलरी और दलपत सागर आईलैंड में चल रहे कार्यों का दौरा कर कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया दलपत सागर आईलैंड में चल रहे कार्यों के बारे में ठेकेदार और आर्किटेक्ट से चर्चा की और कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और जन उपयोगी बनाने के लिये निर्देश दिये।
Comments
Post a Comment