नगर पालिक निगम के तहत आमाचो सुध्धर बस्तर दशहरा के तहत 05 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह07 से 09 बजे तक स्वचछता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज रविवार मेगा इंवेट के तहत स्वचछता अभियान चलाया गया

जगदलपुर।

जिसमें दंतेश्वरी मंदिर के आसपास, चौपाटी, शहीद स्मारक, मावली मंदिर व आसपास के क्षेत्रों मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महापौर श्रीमती सफीरा साहू पहुंच अभियान मे हाथ बटा स्वचछता अभियान मे लोगों को प्रेरित किया साथ ही वहा छात्रों का उत्साह बढाया,साथ ही आमाचो सुध्धर बस्तर दशहरा अभियान मे कचरा फागिंग कर शहरवासियों को कचरा अन्यत्र ना फेकने की अपील किया।आज इस अभियान मे   डिमरापाल के स्कूली छात्र, युवोदय दल,एन एस एस,के छात्र छात्रों द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। 


महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया 05 अक्टूबर से आमाचो सुध्धर बस्तर दशहरा स्वचछता महा अभियान चलाया जा रहा है जिसमे   सभी जनप्रतिनिधियों, ब्रांड एंबेसडर, युवोदय टीम ,स्कूलों के छात्रों, एनसीसी,एन एस एस,स्काउट गाइड, व शहरवासियों के सहयोग से इस अभियान को सुबह चलाया जा रहा है।जिसमे टीम द्वारा निगम प्रशासन के साथ दशहरा पर्व स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई किया जा रहा साथ ही लोगों को कचरा सडकों व नाली मे नही फेकने के लिये प्रेरित किया जा कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ने बताया इस अभियान का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है स्कूलों के छात्रों के साथ जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है इस अभियान के साथ हम स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास कर रहे है इस अभियान मे  पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,पार्षद ललिता राव ,सहायक संचालक श्री पौराणिक, ब्रांड एंबेसडर धर्मपाल सैनी,विधुशेखर झा,डा.डी के पराशर, अजय पाल सिंह,राम नारायण पांडे,लखनलाल साहू,स्वच्छता अधिकारी अरूण यादव,अजय बनिक,सदीप विवेकर,दामोदर व अन्य उपस्थित थे।

Comments