आज शहर के बहुप्रतीक्षित बिनाका माल से धरमपुरा न.01 तक डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट विकास कार्य का महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा लोकार्पण किया गया
जगदलपुर।
शहर के लोगों के द्वारा इस मार्ग पर सडक चौडीकरण, डिवाइडर व लाइट की मांग वर्षों से किया जा रहा था। महापौर बनने के पश्चात महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने अपने वादे के अनुरूप इस मार्ग को विकसित करने की बात कही थी ।जिसपर अपने वादे को पूरा करते आज इस विनाका माल से विशाल मेगा मार्ट तक के मार्ग के डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट निर्माण कार्य का बटन चालू कर लोकार्पण किया।जिसमे इस मार्ग मे डिवाइडर की लागत 94.23 लाख रूपये तथा स्ट्रीट लाइट लागत 44.84 लाख रुपये से मार्ग का निर्माण कराया गया है। जिससे इस मार्ग के निर्माण से जनमानस को अब जाम से निजात मिलेगा।
साथ ही सडक पर दुधिया रोशनी से रोशन रहेगी
लोकार्पण के दौरान महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा शहर के जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे है हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल जी हमारे शहर विकास मे राशि की कमी नही कर रहे लगातार शहर मे विकास की नये आयाम स्थापित करने का प्रयास कर रहे है।
गढबो नवा जगदलपुर के लिए हम सभी मिलकर लगातार कार्य कर रहे है इस मार्ग मे डिवाइडर व लाइट के लगने से शहरवासियों को सुविधा होगी साथ ही जाम से निजात मिलेगा हमने शहर की जनता से जो वादा किया उसे पूरा करने का कार्य किया।
इस दौरान निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू,पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,पार्षदगण ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता एके दत्ता व अन्य अधिकारी व कर्मचारि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment