NH30 सुकमा जगदलपुर रोड में कामानार के पास आंधी तूफान से पेड़ गिरने से लगा जाम..
गुलाब तूफान का असर दिखने लगा
सुकमा। बता दें कि मौसम विभाग ने गुलाब तूफान को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया है वहीं अब तट से टकराने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है।
इधर राजधानी रायपुर में बीती रात से ठंडी हवाएं चल रही है जिसके चलते तापमान में कमी आई है चक्रवाती तूफान गुलाब का दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में देर रात से बारिश हो रही है सुकमा, छिंदगढ़, दोरनापाल, कोन्टा समेत कई इलाक़ों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही है।

Comments
Post a Comment