NH 30 में फिर हादसा, अनियंत्रित कार पूल से नीचे गिरी,एक की मौत , दो गम्भीर...
कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालाय से करीब 8 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे में माकड़ी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पूल से नीचे जा गिरी ।
हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है।घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है । घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
भिलाई से तीन युवक किसी काम से कांकेर आ रहे थे। तभी माकड़ी के ठीक पहले छोटे पूल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगो का इलाज जारी है ।
कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुच गई थी, घायलो का इलाज जारी है। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

Comments
Post a Comment