संसदीय सचिव रेखचंद जैन, क्रेडा चेयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार ने सौपा तीन लाख क़ा चेक
जगदलपुर।
जगदलपुर / बस्तर मे सम्पन हुए गोंचा उत्सव के लिये छत्तीसगढ़ शासन की ओर तीन लाख की राशि संसदीय सचिव रेख चंद जैन एवं क्रेडा चेयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार की पहल से 360 घर
आरण्यक ब्राह्मण समाज को स्वीकृत हुई जिसक़ा चेक आज विधायक कार्यालय मे समाज के अध्यक्ष ईश्वर खम्बारी,आत्माराम जोशी, अनंत पांडे, बनमाली पानीग्राही, गजेंद्र पानीग्राही, किशोर पांडे, मीनकेतन पानीग्राही ,मोहन पानीग्राही सहित वरिष्ठ कांग्रेसी ओंकार जयसवाल की मौजूदगी मे प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है उत्सव के लिये दो लाख की अतिरिक्त राशि भी एनएमडीसी से दिलाने मे भी नेताद्वय ने पहल कर दिलवाई थी।

Comments
Post a Comment