जगदलपुर : बस्तर में भी गुलाबी तूफान का असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है
जगदलपुर।
रविवार दोपहर से मौसम में आए बदलाव के बाद आज तड़के सुबह से ही बस्तर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। इस तूफान का असर समूचे बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है। इधर बारिश की वजह से बस्तर में आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बस्तर कलेक्टर ने भी गुलाबी तूफान के असर को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस तूफान का असर आज और कल मंगलवार सुबह तक देखने को मिल सकता है।
हालांकि राहत वाली बात यह है कि तूफान की वजह से बस्तर में रिमझिम बारिश होने के चलते अब तक शहर में कहीं जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है।

Comments
Post a Comment