गुलाब चक्रवात के असर को देखते स्कूलों में आज अवकाश, कलेक्टर रजत बंसल ने की घोषणा
जगदलपुर।
जगदलपुर गुलाब चक्रवात का असर आज बस्तर में भी देखने को मिल रहा है यहां लगातार लगभग 10 घण्टों से लगातार हल्की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।
जिले में गुलाब चक्रवात के असर को देखते हुए बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने आज सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है इसके साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को अवकाश की घोषणा के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Comments
Post a Comment