नसीम कुरैशी और आरती पटनायक को मिली सम्भाग और जिले की मुख्य जिम्मेदारी


बस्तर जिला महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष बनी आरती पटनायक और बस्तर संभाग के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के अध्यक्ष बने नसीम कुरैशी


विगत दिनों आम आदमी पार्टी जिला बस्तर के तीनों विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है जिसमे मुख्य रूप से दिल्ली से आये  प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष समीर खान,प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अजीम खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने दिया।



तरुणा साबे बेदरकर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि तीनों विधानसभा में संगठन को मजबूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीनो विधानसभा में प्रमुख नियुक्तियां की गई ।जगदलपुर के सम्मेलन ने 50 कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नसीम कुरैशी को बस्तर संभाग अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा गया।वन्ही आम आदमी पार्टी जगदलपुर की कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता और भूत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आरती पटनायक को पार्टी ने उनके कामों को देखते हुए जिला अध्यक्ष की महिला प्रकोष्ट की प्रमुख जिम्मेदारी दी है वन्ही देवनाथ भारती को बस्तर विधानसभा अध्यक्ष ,चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष हेतु सुखमन कोर्राम को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई।इसी तारतम्य में अंकित राठौर सोशल मीडिया जिला सचिव,धीरज जैन सोशल मीडिया अध्यक्ष जगदलपुर, रूपनारायण नाग यूथ विंग अध्यक्ष जगदलपुर, ख़िरपति भारती यूथ विंग सचिव जगदलपुर, लखेश्वर बघेल ब्लॉक अध्यक्ष नगरनार,फूलमती कुड़ियाम महिला अध्यक्ष जगदलपुर, रमा कश्यप मंडल अध्यक्ष,हरीश चंद्र नाग मण्डल अध्यक्ष, ईश्वर कश्यप ग्रामीण अध्यक्ष, अभिषेक यादव मंडल अध्यक्ष, धनेश राम बघेल मंडल अध्यक्ष, मनोज नागवंशी ब्लाक उपाध्यक्ष, संतोष कश्यप मण्डल अध्यक्ष, राम कुमारी राठौर मंडल अध्यक्ष, बेबी राठौर मंडल उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंग बघेल जिला उपाध्यक्ष svs, बासु कश्यप संगठन मंत्री चित्रकोट, सन्नू राम सचिव चित्रकोट,बुतकी पोयम महिला अध्यक्ष चित्रकोट,भारत मंडावी दरभा ब्लॉक् अध्यक्ष, गुड्डू मंडावी तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष,आन्दो कोवासी दरभा ब्लॉक् उपाध्यक्ष, चंदू राम बूथ उपाध्यक्ष, धनेश बघेल लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, नेहरू मौर्य लोहंडीगुड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष, समलु निषाद लोहंडीगुड़ा मण्डल उपाध्यक्ष, बामन मंडावी बास्तानार अध्यक्ष,कुमारू मंडावी बास्तानार उपाध्यक्ष, गंगो राम पोयम बूथ अध्यक्ष, मोसू कवासी बास्तानार अध्यक्ष,रामु मंडावी मण्डल अध्यक्ष,सनक कवासी बूथ अध्यक्ष,कुमार पुजारी बूथ अध्यक्ष, मनीष कुमार गावड़े ब्लॉक् अध्यक्ष, मोती राम ब्लॉक् उपाध्यक्ष, ललित पोयम ब्लॉक उपाध्यक्ष, सेहरु पोयम ब्लॉक सचिव,राजीव पोयम ब्लॉक संगठन मंत्री यूथ विंग की जिम्मेदारी दी गई।

तरुणा साबे बेदरकर ने बस्तर जिला के तीनो  विधानसभा में हुई नियुक्ति की लिस्ट जारी मीडिया को करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।



Comments