भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में बनाया

मोदी जी ने जनजाति गौरव दिवस की घोषणा कर पूरे विश्व के जनजातियों का गौरव बढ़ाया

जगदलपुर (अर्पण समाचार)। आज दिनांक 15-11-2021 को जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा जिले के 11 मंडलों में भी जनजाति गौरव दिवस मनाने का कार्यक्रम रखा गया नगर जगदलपुर भाजपा कार्यालय में भी भाजपा अनुसूचित जनजाति नगर मोर्चा के द्वारा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर फोटो चित्र पर माल्यार्पण किया गया ! इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी ने कहा की, भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिवस को माननीय मोदी जी ने गौरव दिवस के रूप मनाने की घोषणा की जिससे देश ही नहीं पूरे विश्व के आदिवासियों को उन्होंने एक सम्मान दिया! भगवान बिरसा मुंडा जो कि, अल्प आयु में वनवासी के मूल संस्कार संस्कृति की रक्षा करते हुए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ शहीद हुए थे, इनके मूल इतिहास को आज तक देश के जनजाति समाज के साथ देश की जनता को भी कांग्रेस ने कभी नहीं बताया, भगवान बिरसा मुंडा ने अल्प आयु में ही समाज के संस्कार संस्कृति से जोड़े रखने के लिए अंग्रेजों से लड़ाइयां लड़ी ! उद्बोधन में श्रीनिवास राव मद्दी जी ने कहा की, भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अल्प आयु में जनजाति परिवार में जन्मे घनघोर जंगल में उस वक्त आदिवासियों के हित की उनके अधिकार की लड़ाइयां लड़ी जंगल की रक्षा हेतु तत्कालीन अंग्रेजी कानून का विरोध किया, जनजाति के संस्कार संस्कृति के संरक्षण की लड़ाइयां लड़ी, कार्यक्रम में कमल चंद भंजदेव जी ने कहां की अंग्रेजों की गलत शिक्षा नीति और फॉरेस्ट नीति का भगवान बिरसा मुंडा ने जिस तरह से विरोध कर एक जन आंदोलन खड़ा किया था, जिससे घबराकर अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा जी को गिरफ्तार करने के लिए उस वक्त ₹500 जो बहुत बड़ी राशि हुआ करती थी, इनके ऊपर इनाम की घोषणा की, इससे यह ज्ञात होता है की अल्प आयु में ही उन्होंने जनजाति समाज के लिए जंगल, मूल संस्कृति जो धर्मांतरण से परेशान थे, उनके लिए उनके हित के लिए जो लड़ाइयां लड़ी, इसे आज तक नहीं बताया गया ! नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने संबोधन में कहा की 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाना हमें अपने पूर्वजों के मूल इतिहास से जोड़ता है भगवान बिरसा मुंडा अल्प आयु में शूरवीर क्रांतिकारी थे और जनजाति समाज इन्हें भगवान मानता है इसके बावजूद बिरसा मुंडा जी के इतिहास को भारत के किसी भी शिक्षण संस्था में नहीं पढ़ाया जाता रहा, आज देश ही नहीं पूरे विश्व के जनजाति समाज का माननीय मोदी जी ने गौरव बढ़ाया है मोदी जी को भाजपा परिवार बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित करता है।

    कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर ध्रुव ने किया, समापन आभार संतोष गौर ने किया ! इसी तरह नागौर मंडल में किरण देव जी रामाश्रय सिंह बस्तर मंडल केरो तमा ग्राम पंचायत में श्री केदार कश्यप बकावंड मैं डॉक्टर सुभाउ कश्यप बास्तानार बैदू कश्यप तोकापाल मंडल में लच्छू कश्यप जी दरभा मंडल में समुदाय कछ जी नगरनार के तुरेनार पंचायत में कमल चंद भंजदेव जी, भानपुरी के कंदरोल पंचायत में रूप सिंह मंडावी, वेदवती कश्यप इस अवसर पर दिगंबर राव करपावण्ड में महेश कश्यप  जी के आतिथ्य में भी कार्यक्रम किया गया जगदलपुर जिला कार्यालय के कार्यक्रम में राजपाल कसेर योगेश ठाकुर अभय दीक्षित ममता पोटाई शशि नाथ पाठक रोशन झा संजय चंद्राकर सतीश बाजपेई धनसिंह नायक प्रेम सेठिया गजेंद्र पगारे प्रेम यादव राजेंद्र कश्यप रामनाथ घनश्याम बघेल राज पांडे सुरेश कश्यप महेंद्र सेठिया आनंद झा उपस्थित थे।

Comments