महापौर सफीरा साहू ने शहर के वार्डो में लाखों के सीसी सडकों एवं नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

जगदलपुर (अर्पण समाचार)। महापौर श्रीमती सफीरा साहू  ने  शहर के अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, सरदार वल्लभभाई पटेल, ठाकुर अनुकूल देव व सिविल लाइन वार्डो  में अधोसंरचना मद से  लाखो रुपए से अधिक के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन  किया।

अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में आर सी सी नाली लागत 19.18 लाख ,सी .सी सडक़ लागत 7.93 लाख, कुशाभाऊ ठाकरे  वार्ड मे अटल आवास मे    आर सी सी नाली लागत 6.84 लाख रुपए,सरदार वल्लभ भाई वार्ड के  अमीन गली   मे आरसीसी नाला निर्माण लागत 10.00 लाख रुपये, ठाकुर अनुकूल देव  वार्ड मे सी सी सडक  निर्माण लागत 11.91 लाख ,सिविल लाइन वार्ड मे आर सी सी नाली लागत 09.51  लाख के कार्यो का भूमि-पूजन किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू  ने कहा शहर विकास के तहत लगातार भूमिपूजन कर वार्डों मे कार्यो को किया जा रहा है हमारे  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ की मंशानुरूप गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है तथा शहर के हर वार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। जनमानस के मांग के अनुरूप विकास किया जायेगा।

 
शहर विकास के लिये लगातार कार्यो को किया जा रहा है जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। इसी कडी मे शहर के वार्ड मे विकास के कार्य किये जायेंगे। साथ ही वार्डो मे  भूमिपूजन के दौरान वार्ड वासियों ने अपनी मांग व समस्या बताया है उन समस्या को भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।  इस दौरान पार्षद शंभू नाग,सुनीता सिंह, श्वेता बधेल, सुशीला बधेल ,पंचराज सिंह ,मनोनीत पार्षद अमर सिह  ,कार्यपालन अभियंता ए के दत्ता, उप अभियंता श्री कुंजाम ,अमन नेताम ,आभास मंहती व  वार्ड वासी उपस्थित रहे।



Comments