आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा आरएसएस की तुलना नक्सलियों से की थी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किए गए अनर्गल बयानबाजी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा 23 फरवरी 2019 को आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया था


जगदलपुर। आज जमानतदार के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता थे साथ में हमारे वकील नवीन ठाकुर एवं सपन देवांगन थे।

जिला कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री सीमा कवर ने अपराध क्रमांक 2531/ 2021 संग्राम सिंह राणा एवं अन्य अभियुक्त को 5000/5000 प्रति व्यक्ति के अनुसार कुल 35000 में सातों को जमानत दी गई।

मुख्य अभियुक्त के रूप में संग्राम सिंह राणा,रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव,प्रकाश झा,प्रकाश रावल,सुरेश कश्यप,बंटू पांडेय थे।

कोर्ट परिषर में भाजपा के किरण देव,रामाश्रय सिंह,सुरेश गुप्ता,मनोहर दत्त तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव,गणेश काले,रोशन झा,नवीन ठाकुर,एल ईश्वर राव,सपन देवांगन,संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन,राजपाल कसेर,प्रेम यादव,मुरली सेठिया,गीता नाग,मनोज पटेल,लक्ष्मण झा,प्रीतेश राव,अनिमेष चौहान उपस्थित थे।





Comments